लेटेस्ट

Latest

संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक को ED ने किया गिरफ्तार, जमीन के नाम पर ठगी करने का आरोप

ED arrested director of Sanjeevani Buildcon, accused of cheating in the name of land

13 March 2020

/ by Uday Bharat

रांची : संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता को ई डी ने आज गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार निदेशक श्याम किशोर गुप्ता ने बताया कि मैंने ईडी को हरसंभव जवाब दिया. 

लेकिन मेरे जवाब से ईडी ने संतुष्टि नहीं दिखाई और गिरफ्तार कर लिया. मामला 4 साल पुराना है. आरोप है की संजीवनी बिल्डकॉन ने रांची के सैकड़ों लोगों से जमीन और फ़्लैट देने के नाम पर रकम हड़प लिया था. 
इसे भी पढ़े: डीसी ने अधिकारियों को दिए आदेश, अवैध खनन करने वालों पर FIR दर्ज कर भेजें जेल
रकम लेने के बाद सभी रातों-रात फरार हो गए थे. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था. इसी कड़ी में संजीवनी बिल्डकॉन के डायरेक्टर से पूछताछ जारी थी. लेकिन ईडी ने बताया कि प्रॉपर्टी के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर उनकी गिरफ्तारी की गई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo