पलामू : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले चार महीने में अबतक पत्थर के अवैध महीने कर रहे दो क्रशरों को ध्वस्त किया गया है वहीं दो लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. इसके अलावा पत्थर के अवैध माइनिंग के 16 क्रशरों को सील किया गया है. इसके साथ ही अवैध वाहनों के जरिए पत्थर ढोरहे नौ वाहनों को भी जब्त किया गया है. इन सभी से फाइन स्वरूप 2 लाख 34 हजार रुपए की वसूली की गई है. इसी क्रम में 12 हाईवा द्वारा ओवरलोडिंग करने पर छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को इन सभी वाहनों के निबंधन रद्द करने हेतु पत्र लिखा गया है.
बालू का अवैध माइनिंग कर रहे 44 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जिले में बालू के अवैध माइनिंग के खिलाफ कि गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बालू के अवैध माइनिंग कर रहे 44 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं 20 ट्रैक्टर,2 पोकलेन,और 1 हाईवा को भी जब्त किया गया है. इसके साथ ही अवैध रूप से बालू ढोरहे 34 वाहनों की भी जब्ती कि गई है. इस दौरान 2 लाख 35 हजार फाइन भी वसूला गया है.
इस दौरान डीसी ने टास्क फोर्स के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की.
समीक्षा के दौरानउन्होंने कैटेगरी वन के तहत बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित करवाए जाने की बात कही. उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर करवाई करने का निर्देश दिया.
इसके अलावे उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को विश्रामपुर में संचालित अवैध माइनिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने बिना सीटीआई और लाइसेंस प्राप्त किए जिले में संचालित क्रेशर को सील करने का भी निर्देश दिया. जिससे जिले में अवैध खनन के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी एवं तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर अवैध माइनिंग के विरुद्ध छापामारी करने कि बात कही.
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, सदर अनुमंडलपदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार,जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.


No comments
New comments are not allowed.