बिहार : मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज का फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से फेसबुक में उपयोग किया जाने वाला मोबाइल नंबर भी बरामद किया गया है. गया और मुंगेर की पुलिस ने संयुक्त रूप से बेलागंज थाना क्षेत्र से दोनों भाई नीरज और धीरज को गिरफ्तार किया है.
पेशे से शिक्षक है आरोपीफेसबुक अकाउंट में दर्ज मोबाइल नंबर का सिम नीरज कुमार के नाम से लिया गया है, जबकि इसका प्रयोग नीरज का छोटा भाई धीरज कर रहा था. धीरज पेशे से शिक्षक है और बेलागंज में ही निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता है. उसने दो फर्जी आईडी बनाई हुई थी, जिसमें पहला और बनाया हुआ था.
धीरज इस अकाउंट से डीआईजी मनु महाराज की तरफ से गलत जानकारी अपने फेसबुक फ्रेंड को शेयर करता था. उसने मनु महाराज बनकर खुद को पटना का डीआईजी बनने की संभावना जताई थी. गिरफ्तारी के बाद धीरज ने बताया कि वह मनु महाराज का फैन है और उनके नाम का फायदा लेने की कोशिश की थी.
मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिस की पूछताछ में पता चला कि धीरज दोनों अकाउंट से अपने कोचिंग का प्रचार करता था, ताकि आईपीएस के नाम पर ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं उसके संस्थान में आ सकें. इस फेसबुक अकाउंट से धीरज ने अश्लील फोटो और पोर्नोग्राफिक पोस्ट्स के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल करने की बात भी कबूली है. गिरफ्तारी के बाद दोनों भाइयों को मुंगेर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है.
इसे भी पढ़े: कोरोना वायरस से कैसे निजात पाया जाए, इसको लेकर सरकार चिंतित
लड़कियों को करते थे ब्लैकमेलआपको बता दें कि फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने की शिकायत मिलने पर मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने ईस्ट कॉलोनी और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस की छानबीन में जो मोबाइल नंबर पहचान में आया, वह गया जिले के बेलागंज थाने के बाजार इलाके के नीरज का निकला. उसके बाद मुंगेर से आई पुलिस की टीम ने बेलागंज पुलिस के सहयोग से पहले नीरज को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के बाद छोटे भाई धीरज को भी धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक इस सिम कार्ड के जरिए धीरज ही आईपीएस अफसर मनु महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा था.


