लेटेस्ट

Latest

निर्भया केस : कल फांसी, दोषी अक्षय की पत्नी कोर्ट के सामने बेहोश

Nirbhaya case: hanging tomorrow, convicted Akshay's wife unconscious in front of court

19 March 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली : निर्भया रेप केस में कल यानी शुक्रवार को चारों दोषियों को फांसी दी जानी है. इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. इसी बीच कोर्ट के बाहर दोषी अक्षय की पत्नी पुनीता देवी बेहोश हो गईं. अक्षय ने अपनी पत्नी पुनीता से तलाक लेने के लिए अर्जी डाली थी, लेकिन पुनीता सुनवाई में नहीं पहुंचीं. अब माना जा रहा है कि ये सब फांसी को टालने के लिए किया गया है.

अक्षय ने डाली है तलाक की अर्जी
अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता देवी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली हुई है. इस पर कोर्ट औरंगाबाद के पारिवारिक न्‍यायालय में आज ही सुनवाई भी होनी थी, लेकिन पुनीता देवी सुनवाई के वक्त वहां नहीं पहुंची. ऐसे में सुनवाई को 24 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है. बता दें कि 20 मार्च यानी कल ही चारों दोषियों को फांसी दी जानी है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये सब फांसी की सजा को टालने के लिए किया गया हो.
इसे भी पढ़े : सांसद के कार्यालय में भाजपा नेता ने अपने ही दल के नेता पर किया तलवार से हमला
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में कानूनी राहत पाने के लिए चारों दोषियों की किसी भी अदालत ने कोई याचिका लंबित नहीं है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा को सरकारी अभियोजक ने बताया कि दोषी अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता की दूसरी दया याचिका पर सुनवाई किए बिना उसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि पहली दया याचिका पर सुनवाई की गई थी और यह अब सुनवाई के योग्य नहीं है.

चारों दोषियों की फांसी तय
मामले के चारों दोषियों में से तीन ने उनकी मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया था और कहा था उनमें से एक की दूसरी दया याचिका अब भी लंबित है. पांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था. चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo