लेटेस्ट

Latest

निर्भया केस : दोषियों की फांसी का काउंटडाउन स्टार्ट, तिहाड़ जेल पर हलचल तेज

Nirbhaya case: Countdown starts for hanging of convicts, stir at Tihar Jail

20 March 2020

/ by Uday Bharat


नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों पर करीब सात साल पहले निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों दोषियों को अब से कुछ देर बाद फांसी दी जाएगी. तमाम कानूनी अड़चनों के बाद अब फांसी का रास्ता साफ हो गया है और दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी देने की तैयारी शुरू हो गई है. तिहाड़ के फांसी घर में सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है.
दोषियों को फांसी दिए जाने से पहले यहां तिहाड़ जेल के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. दिल्ली के स्थानीय लोग, कुछ एक्टिविस्ट इस वक्त जेल के बाहर खड़े हैं और 20 मार्च के इस दिन को निर्भया के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि बता रहे हैं.
निर्भया के चारों दोषी पवन, विनय, मुकेश और अक्षय को अब से कुछ देर में फांसी घर में फांसी दी जाएगी. मेरठ से आया पवन जल्लाद चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर चढ़ाएगा और उनके द्वारा की गई दरिंदगी की सजा देगा.
- फांसी से पहले सुबह 4 बजे चारों दोषियों को उठाया जाएगा और नहाने के बाद नए कपड़े पहनने के लिए कहा जाएगा.
- इसके बाद दोषियों को जेल प्रशासन की ओर से चाय-नाश्ता पूछा जाएगा, ये दोषियों पर निर्भर है कि वो नाश्ता करते हैं या नहीं.
- इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी जाएगी.
- जेल प्रशासन की ओर से चारों दोषियों के चेहरे को काले कपड़े से ढका जाएगा और सीधे फांसी देने वाली जगह पर ले जाया जाएगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo