लेटेस्ट

Latest

सांसद के कार्यालय में भाजपा नेता ने अपने ही दल के नेता पर किया तलवार से हमला, बांधकर हुई पिटाई

BJP leader attacks his own party leader in MP's office.Beaten up

19 March 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : सांसद के आवासीय कार्यालय में भाजपा नेता ने अपने ही दल के नेता पर तलवार से हमला कर दिया. संयोगबस सामने वाला नेता बच गया, उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भाजपा नेता को पकड़ कर जमकर पिटाई की.

धनबाद भाजपा का अंतर्कलह सामने आया
दरअसल धनबाद के सांसद पी एन सिंह के बोकारो स्थित कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक भाजपा नेता ने अपने ही दल के नेता पर तलवार और भूचाल से हमला कर दिया. हालांकि जिस  नेता पर हमला हुआ उसकी किस्मत अच्छी थी कि वे बाल-बाल बच गए. 
बता दें कि सांसद के बोकारो स्थित कार्यालय में हरला मंडल के बीजेपी नेता शैलेंद्र सिंह  तीर धनुष और तलवार से लैस होकर जबरदस्ती घुस गए. उसके बाद वहां बैठे भाजपा नेता आर्यन ओझा पर हमला कर दिया.
यह महज संयोग था कि आर्यन ओझा किसी तरह बच गए. मौके से जान बचाकर आर्यन ओझा तो भाग निकले परंतु हमला करने वाले भाजपा नेता की मानो शामत आ गई. भाजपा नेता की बांधकर जबरदस्त पिटाई की गई. हालांकि उससे पहले हमलावर भाजपा नेता ने सांसद के कार्यालय में तलवार से कुर्सी और टेबल पर जबरदस्त बार कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
नेताजी की पिटाई करने के बाद पुलिस को फोन किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने आकर भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि इससे पहले भी शैलेंद्र सिंह ने भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव पर हमला किया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo