UB DESK : मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में दोषी करार ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषियों को दिल्ली की साकेत कोर्ट आज सजा सुनाएगी.
विशेष कोर्ट ने इसके लिए आज यानि मंगलवार को दिन 11 बजे का समय तय कर रखा है.इससे पहले 28 जनवरी को सजा सुनाने के दिन मुकर्रर की गई थी लेकिन साकेत कोर्ट के विशेष न्यायधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ के अवकाश पर रहने की वजह से उस दिन सजा नहीं सुनाई जा सकी.
उसके बाद मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषियों को 4 फरवरी को सजा सुनाए जाने की तारीख मुकर्रर की गई थी.सजा सुनाए जाने से पहले विशेष कोर्ट में सजा के बिन्दुओं पर सुनवाई होगी.इस दौरान दोषियों और सीबीआई की तरफ से अपना अपना पक्ष रख जाएगा.
यह है पूरा मामला
सीबीआइ की चार्जशीट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों के साथ कर्मचारी भी गलत काम कर रहे थे. इतना ही वहीं, यह भी आरोप है कि बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारी भी बच्चियों के साथ गलत काम में संलिप्त थे.
इसे भी पढ़े: लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, ग्रामीणों से उलझ रहे थे अपराधी 34 बच्चों से हुई हैवानियत
मामला सामने आने पर मेडिकल टेस्ट में तकरीबन 34 बच्चियों के यौन शोषण की पुष्टि हुई थी. सुनवाई के दौरान पीड़ितों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें नशीला दवाएं देने के साथ मारा-पीटा जाता था, फिर उनके साथ जबरन यौन शोषण किया जाता था.


No comments
New comments are not allowed.