लेटेस्ट

Latest

निमकी मुखिया सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस के साथ 5 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, फेसबुक पर हुआ था इश्क

5 years of physical relationship with actress who worked in Nimki Mukhiya serial, had love on Facebook

03 February 2020

/ by Uday Bharat

मुंगेर : लव, सेक्स और धोखा की कहानी आजकल मुंगेर में खूब चर्चा में बना हुआ है. मुंबई में रह रही शादीशुदा और दो बच्चों की मां और निमकी मुखिया, गठबंधन और क्राइम अलर्ट जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी एक महिला इन दिनों मुंगेर में प्रेमी के साथ अपना पोस्टर चिपकवा रही है.

पांच साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध
टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि राहुल ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर पांच साल कर शारीरिक और आर्थिक शोषण किया.लेकिन उसे यह डर सताने लगा कि राहुल उसे छोड़ कर कहीं दूसरी लड़की से शादी न कर ले. इस डर के कारण उसने राहुल से विवाह करने को कहा. जिस पर राहुल ने उसे कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा, किंतु आजीवन उसी के साथ रहेगा.

इसे लिए उसे पांच लाख रुपये चाहिए. जिस पर वह सहमत हो गयी और पांच लाख रुपये दे दिया. इसके बाद फिर वह उसे सुलतानपुर की सारी सम्पत्ति राहुल के नाम करने को कहने लग. तब उसे राहुल के इरादे पर शक होने लगा और उसने उसे सारी सम्पत्ति उसके नाम लिखने से इनकार कर दिया. 
इसे भी पढ़े: कांग्रेस नेताओं ने माना- दिल्ली में AAP और BJP के बीच है मुकाबला
फेसबुक पर हुआ प्यार
मुंबई में रहकर टीवी सीरियलों में काम करने वाली एक महिला को तारापुर के एक युवक से पहले फेसबुक पर प्यार हुआ. महिला के अनुसार प्यार करने के बाद दोनों ने एक साथ रहने के लिए कटिहार में एकरारनामा भी बनवाया. लेकिन अब उसका प्रेमी उसके साथ रहने से इनकार कर बैठा है. उसकी तलाश में पीड़िता अब तारापुर पहुंच चुकी है और स्थानीय बाजार में पोस्टर चिपका कर दगाबाज प्रेमी की पोल खोल रही है. महिला ने रविवार को प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तारापुर डीएसपी को एक आवेदन भी दिया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo