लेटेस्ट

Latest

लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, ग्रामीणों से उलझ रहे थे अपराधी, पुलिस ने दबोचा

Two criminals arrested with loaded indigenous Katta, criminals engaging with villagers, caught by police

03 February 2020

/ by Uday Bharat

छतरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ मोड़ पर कउरव पंचायत भवन के पास अपराधियों की ग्रामीणों के साथ हो रही झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो अपराधियों को खदेड़कर दबोचा लिया है. सर्च के दौरान एक अपराधी के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल एवं दो जिंदा गोली तथा दूसरे अपराधी के पास से मोबाईल और मोटरसाईकिल बरामद हुआ है.

पकड़े गए अपराधियों में 25 वर्षीय शब्बीर आलम एवं 22 वर्ष का तबरेज आलम शामिल है. दोनां छतरपुर थाना क्षेत्र के ही अमवा गांव के रहने वाले हैं. जानकारी देते हुए एसडीपीओ शंभु सिंह ने बताया कि उदयगढ़ मोड़ पर ग्रामीणों के साथ अपराधियों की झड़प की सूचना पर तत्काल पुलिस वहां पहुंची.


उन्होंने बताया कि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण अपराधियों को खदेड़ रहे थे. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने भाग रहे अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस की इस टीम में थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार आदि शामिल थे. यह मामला छतरपुर थाना कांड संख्या 21/2020 दर्ज कर दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo