लेटेस्ट

Latest

सजायाफ्ता लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल में किया जा सकता है रेफर

Convicted Lalu Yadav's health deteriorates, may be referred to another hospital

04 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : चारा घोटाले में सजा काट रहे और रिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई है. उनका इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद का सीरम यूरिया और सीरम क्रेटनिन बढ़ गया है, जो अच्छा संकेत नहीं है. 

डॉ उमेश प्रसाद के अनुसार लालू प्रसाद की ब्लड शुगर रिपोर्ट भी तीन महीने में नहीं सुधरी है. उनके गिरते सेहत को देखते हुए रिम्स से दूसरे संस्थान रेफर करने के सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि अभी उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. जेल प्रबंधन, रिम्स प्रबंधन और लालू प्रसाद के साथ बातचीत कर आगे फैसला लिया जाएगा.


इस बीच, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप मंगलवार को लालू प्रसाद से रिम्स में मिलेंगे. तेज प्रतापर सोमवार को रांची पहुंचे चुके हैं. यहां उन्होंने कहा कि उनकी पिता की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है इसे लेकर वे चिंतित हैं.
बिहार की राजनीति पर चर्चा करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि जिस तरह झारखंड में भाजपा का सफाया हुआ है उसी तरह बिहार में भी भाजपा का सफाया निश्चित है.नीतीश कुमार को जनता इस बार सबक सिखाएगी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo