रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लगातार तीसरी बार झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हैं. राज्य के लोक उपक्रमों और कंपनियों में सीसीएल ने सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया है. सीसीएल ने करीब 1100 करोड़ रुपये टैक्ट दिया है. प्रिंसिपल कमिश्नर रांची चार्ज के अधीन बड़े करदाताओं की सूची में सीसीएल पहले नंबर पर और धोनी दूसरे नंबर पर हैं. झारखंड स्टेट बिवरेज कॉरपोरेशन इस सूची में तीसरे नंबर पर है. बिवरेज कॉरपोरेशन ने 10.50 करोड़ टैक्स दिया.
राज्य के बड़े करदाताओं की सूची में धोनी चौथे नंबर पर
आयकर विभाग ने राज्य के नौ सबसे बड़े करदाताओं की सूची तैयार की है. इसमें धोनी चौथे नंबर पर हैं. लेकिन व्यक्तिगत करदाता के रूप में वह सबसे बड़े करदाता हैं. विभाग ने सुरक्षा कारणों से धोनी के द्वारा जमा किये गये टैक्स के रकम की जानकारी नहीं दी.
राज्य के बड़े करदाताओं की सूची में बिग शॉप पांचवें और कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल छठे नंबर पर है. वहीं कोचिंग संस्थान ब्रदर्स अकादमी का नाम सातवें नंबर पर है. प्रिंसिपल कमिश्नर रांची चार्ज के क्षेत्र में दस बड़े करदाताओं में झारखंड सरकार के बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन का नाम पांचवें नंबर पर है. राज्य के बड़े ठेकेदार राम कृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी सांतवें नंबर पर है.
राज्य के सबसे बड़े करदाताओं की सूची
सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड, रांची
टिमकेन इंडिया लिमिटेड, जमशेदपुरजेमीपॉल लिमिटेड, जमशेदपुर
महेन्द्र सिंह धोनी, रांची
बिग शॉप, रांची
कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल, रांची
ब्रदर्स अकादमी, रांची


No comments
New comments are not allowed.