लेटेस्ट

Latest

दिल्ली हिंसा UPDATE : अब तक 13 लोगों की मौत, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

UPDATE Delhi violence: 13 people killed so far, orders to shoot at sight of miscreants

26 February 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं. बता दें कि पिछले तीन दिनों से हो रही हिंसा ने अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 56 पुलिसकर्मी समेत 186 लोग घायल हो चुके हैं. देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हालात का जायजा लेने के लिए सीलमपुर पहुंचे हुए थे.

तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं. 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, बाबरपुर, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, घोंडा चौक, करावल नगर, मुस्तफाबाद, चांदबाग, नूरे इलाही, भजनपुरा, गोकुलपुरी में तनाव है. मंगलवार सुबह दोनों पक्ष के लोग फिर सड़क पर आ गए. कर्दमपुरी और सुदामापुरी इलाके में दिनभर रुक-रुककर पथराव और फायरिंग होती रही. मंगलवार को सबसे अधिक मौत यहीं हुईं.


मौजपुर स्टेशन के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव किया. इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें शांत कराया. करावल नगर में मुख्य सड़क पर दुकानों और मकानों में आग लगा दी गई. उनमें लूटपाट भी की गई. नूरे इलाही में भी फायरिंग हुई. गोकुलपुरी में एक धार्मिक स्थल पर आग लगा दी. आसपास के घरों में तोड़फोड़ की गई. पथराव के साथ फायरिंग हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए.
घोंडा चौक पर मिनी बस, बाइक समेत अन्य वाहनों में आग लगा दी गई. दूसरी ओर चांदबाग पुलिस थाने के पास शाम को दो पक्षों के लोग जमा हो गए. दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करते हुए पेट्रोल बम से भी हमला किया। भजनपुरा में उपद्रवियों ने पुलिस पर तेजाब फेंक दिया. घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo