लेटेस्ट

Latest

ईंट-पत्थर से कूच कर दो की हत्या, इलाके में सनसनी

Two killed by brick and stone, sensation in the area

26 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : चोरेया के मंगल बाजार रोड में एक अधूरे मकान से मंगलवार को दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. हत्या ईंट-पत्थर से कूच कर की गयी थी. शव अधूरे मकान के एक कमरे में कंबल से ढंका हुआ था. पुलिस के अनुसार युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है. दोनों युवक नीले रंग की जींस पैंट पहने हुए हैं. एक युवक लाल रंग की शर्ट व काले रंग का लेदर जैकेट जबकि दूसरे ने फिरोजी व काले रंग की चेकदार शर्ट पहना हुआ है. एक युवक के हाथ पर ओम व दूसरे के हाथ पर वीडी गुदा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. 
ईंट गिराने गये लोगों ने देखा शव :जानकारी के अनुसार सड़क किनारे जिस अधूरे मकान से दोनों युवक का शव बरामद किया गया, वह चोरेया निवासी बनारसी राम का है. गांव से करीब डेढ़ किमी दूर सुनसान जगह पर स्थित इस मकान में काम शुरू करने के लिए मंगलवार को लोग ईंट गिराने गये थे. 
इस दौरान ही लोगों ने एक कमरे में कंबल से ढंके शव व बाहर निकले हाथ को देखा. इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी. घटनास्थल पर सड़क किनारे व अगल-बगल काफी मात्रा में खून गिरा हुआ था. वहां शव को घसीटे जाने का निशान था. साथ ही वहां कंबल व कपड़ा भी फेंका हुआ मिला है.
 आशंका है कि दोनों युवकों की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से सुनसान जगह स्थित अधूरे मकान में लाकर कंबल से ढंक दिया गया था. हत्यारों ने शव को कंबल से ढंकने से पहले वहां ईंट से मार कर उनके चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की थी. पुलिस ने शव के निकट से खून लगा ईंट भी बरामद किया है.
पुलिस कर रही है जांच : चान्हो  थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को चोरेया में संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. दोनों  युवकों के वहां शामिल होने संबंधी बिंदु पर भी जांच की जा रही है. इसके अलावा चोड़ा गांव में मंगलवार को ही एक लावारिस बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. दोनों युवकों के तार इससे भी जुड़े हो सकते हैं. इसकी भी छानबीन चल रही है.
चोरेया स्थित अधूरे मकान में कंबल से ढंका था शव
शव की नहीं हुई पहचान, एक युवक के हाथ में ओम व दूसरे के हाथ में वीडी गुदा है
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo