नई दिल्ली : खुफिया ब्यूरो (आईबी) का एक कर्मचारी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके चांद बाग में बुधवार को मृत पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है.
बता दें कि चांद बाग पुलिया के नाले से मृतक का शव निकाला गया था. बताया जा रहा है कि यह कल शाम की वारदात है. गौरतरब है कि दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, चांद बाग में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. करीब 200 लोग घायल हैं. मरने वालों में एक पुलिस का जवान भी हैं.
अंकित के परिवारवालों ने बताया कि अंकित के सिर पर तलवार से वार किया गया था. उसे चाकू भी मारा था. नाले में पत्थर से अंकित का शव दबा रखा था. परिवारवाले ने बताया कि पहले खजूरी खास थाने में रिपोर्ट लिखवाने गए थे फिर दयालपुर में थाने में लापता की रिपोर्ट लिखवाई थी.
इसे भी पढ़े: ईंट-पत्थर से कूच कर दो की हत्या
पीएम मोदी ने की शांति की अपील
इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवालो से शांति और सदभाव की अपील की है. पीएम ने कहा कि हमारा स्वभाव शांति का है. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पिछले 24 घंटे में तीन बड़ी बैठकें कर चुके हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं.

