लेटेस्ट

Latest

बच्ची के पेट से निकले आधा किलो बाल और शैम्पू के पाउच, डॉक्टर भी हैरान

Half a kilogram of hair and shampoo pouches from the baby's stomach, the doctor was also surprised

28 January 2020

/ by Uday Bharat

चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक चौंका देने मामला सामना आया है. यहां 13 साल की एक बच्ची के पेट में कई दिनों से दर्द की शिकायत थी. पेट दर्द ज्यादा बढ़ जाने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच की. जो जांच रिपोर्ट सामने आई उसे देखकर डॉक्टर के साथ बच्ची के परिवार वाले भी हैरान रह गए. दरअसल बच्ची के पेट में आधा किलो बाल और शैम्पू के खाली पाउच थे.

पेट में थे आधा किलो बाल
परिवारवालों ने बताया कि बच्ची 7वीं में पढ़ती है, उसे हमेशा पेट में दर्द होता रहता था. एक दिन जब उसका दर्द बहुत बढ़ गया तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसके पेट का प्रारंभिक जांच के बाद ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से करीब आधा किलो बाल और शैम्पू के खाली पाउच निकले. डॉक्टर ये सोचकर हैरान थे कि आखिर इतने बाल उसके पेट में कहां आये.

डॉक्टरों का कहना था कि वह बहुत से बाल निगल रही थी, जो उसके पेट में जाकर इकट्ठे हो गये. उसकी सर्जरी में करीब 1 से 1.30 का समय लगा, अब नॉर्मल आहार ले रही है.
इसे भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली में लगवाए नारे- देश के गद्दारों को, गोली मारो
दिमागी स्थिति नहीं थी ठीक
बच्ची के किसी नजदीकी के गुजर जाने के बाद से ही वो डिप्रेशन में थी और उसकी दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी. जिसके चलते वह शैम्पू के खाली पाउच और बाल खाने लगी थी. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा. अभी उसकी हालात ठीक जल्द ही उसे डिसचार्ज कर दिया जाएगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo