लेटेस्ट

Latest

RJD चीफ लालू यादव हो गए बम भोले के भारी भक्त, आखिर किसके कहने पर पहनी रुद्राक्ष की मोटी माला?

RJD Chief Lalu Yadav became a huge devotee of Bomb Bhole, after all, on whose direction did he wear a thick garland of Rudraksha?

28 January 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला में सजा काट रहे हैं. तबियत खराब होने के वजह से वो फिलहाल रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में हैं. लेकिन अब लालू यादव भगवान शंकर की भक्ति में लीन हैं.

लालू ने धारण कर लिया रुद्राक्ष
लालू यादव इन दिनों भगवान शंकर की भक्ति में लीन हैं. लालू परिवार में चल रही मुश्किलों को देखते हुए अब लालू यादव ने अब बड़ा से रुद्राक्ष धारण कर लिया है. लालू यादव की कल यानि सोमवार को रिम्स से जो तस्वीरें सामने आईं उसमें आप सेफ देख सकते हैं कि लालू यादव ने मोटा सा रुद्राक्ष पहना हुआ है साथ ही सिर में टिका भी लगाए हुए थे.लालू यादव की इस तस्वीर के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किसके कहने पर लालू यादव ने रुद्राक्ष धारण किया है?

पहली बार राबड़ी देवी ने की मुलाकात
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद पहली बार उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को रिम्स के पेईंग वार्ड में उनसे मिलने पहुंचीं. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की झलक पाने के लिए पेईंग वार्ड के बाहर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी जुटे हुए थे. दोपहर 12:20 बजे राबड़ी देवी बेटी मीसा भारती के साथ पेईंग वार्ड पहुंचीं थी.
इसे भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली में लगवाए नारे- देश के गद्दारों को, गोली मारो तेज प्रताप की शादी में हुई थी दोनों की मुलाकात
राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद कभी मिलने नहीं आई थी. जेल जाने के बाद बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में 12 मई 2018 को लालू यादव पटना गए थे, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी. उसके बाद सोमवार को ही दोनों की मुलाकात हुई है. लालू प्रसाद 29 अगस्त 2018 को रिम्स के कार्डियोलॉजी विंग में भर्ती हुए थे. उसके बाद पहली बार 16 जनवरी को ही वह कोर्ट में पेशी के लिए रिम्स कैंपस से बाहर निकले थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo