लेटेस्ट

Latest

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली में लगवाए नारे- देश के गद्दारों को, गोली मारो

Delhi: Union Minister Anurag Thakur raised slogans in rally - shoot the traitors of the country

27 January 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर ने रैली में विवादित नारे लगवाए है. अनुराग ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए नारा लगाया- 'देश के गद्दारों को.. तो रैली में शामिल लोगों की तरफ से आवाज आई- 'गोली मारो .... को.'. इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि ये सभा रिठाला में बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए हो रही थी. इसमें मंच पर अनुराग ठाकुर और सांसद हंसराज हंस सहित कई नेता नजर आ रहे हैं. अनुराग ठाकुर कहते हैं, 'देश के गद्दारों को' और सभा में मौजूद लोग कहते हैं 'गोली मारो सालों को'. एक बार यह नारा मंच पर मौजूद एक नेता भी लगाते हैं, जिन्हें अनुराग इशारे से रोक देते हैं.

विडियो में अनुराग ठाकुर को यह भी कहते सुना जा सकता है कि यह नारा इतने जोर से लगाइए कि गिरिराज सिंह जी तक आवाज जाए, बता दें कि गिरिराज सिंह भी मोदी कैबिनेट के अहम सदस्य हैं और अक्सर अपने बोल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है. वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़े: अफजल से प्यार, अदनान से परहेज क्यों: बीजेपी
बता दें कि दिल्ली विधान सभा का चुनाव 8 फरवरी को चुनाव होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां अपनी सत्ता बचाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं वहीं बीजेपी सत्ता में वापसी को लेकर लड़ाई लड़ रही है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo