लेटेस्ट

Latest

बड़ी खबर : लोहरदगा में कर्फ्यू, सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली पर हुआ था पथराव

Big news: curfew in Lohardaga, stone was taken out on rally in support of CAA

23 January 2020

/ by Uday Bharat

UDAY BHARAT DESK: अभी-अभी झारखंड के लोहरदगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मौके पर डीएम और एसपी कैंप कर रहे हैं.

बता दें आज लोहरदगा में  सीएए के समर्थन में निकाली गई  रैली पर पथराव हुया था. प्रशासन से अनुमति लेकर सीएए के समर्थन में रैली निकाली गई थी.

रैली एक रास्ते से गुजर रही थी उसी दौरान सड़क के आसपास के मकानों के छतों से पथराव किया गया था. घटना में कुछ लोगों  घायल हुए थे.

घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच  घायलों को अस्पताल पहुंचाई थी. वहीं इलाके में फंसे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाई थी. घटना के बाद से शहर में तनाव व्याप्त हो गया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo