लेटेस्ट

Latest

एक ऐसे दंपत्ति के बारे में, जिसे पसंद था इंसान के मांस से बना अचार, जानिए

Know about a couple who loved pickle made from human flesh

22 January 2020

/ by Uday Bharat

UDAY BHARAT DESK : इंसान शाकाहारी और मांसाहारी दोनो होता है. मांसहारी लोग  कुछ विशेष जानवरों के मांस को खाना पसंद करते है, लेकिन इंसान की मांस किसी को पसंद हो यह जानकर आपके होश उड़ जायेंगे. लेकिन एक ऐसी ही घटना रूस के क्रसनोदर शहर से सामने आई है. जहां एक दंपत्ति को इंसानों को मारने के बाद उनके अंगो का अचार डालकर उसे बड़े चाव से खाता था.

रूस के क्रसनोदर शहर निवासी नतालिया और उसके पति दमित्री बाकशाएव के बारे में कहा जाता है कि ये दोनों ही नरभक्षी थे और इंसानों का मांस बड़े ही आंनद से खाते थे.

कहा जाता है कि नतालिया पहले इंसानों की हत्या करती थी और फिर उसके बाद उनके मृत शरीर को फ्रीज में स्टोरी करती थी. इसके बाद वो उस सृत शरीर से इंसानों के अंगो को काटकर उसका अचार डालती और उसे खाती थी.

बताया जाता है कि जब लोगों को इस महिला पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनो को हिरासत में लिया और जब घर की तलाशी ली दो उसके होश उड़ गए.
इसे भी पढ़े: नकली नोट छापने का कारोबार कर रहा था डॉक्टर
तलाशी के दौरान घर से पुलिस को 8 अलग-अलग लोगों के शरीर के अंग मिले. वहीं  इंसानी मांस से बना हुआ अचार भी मिला. जांच के बाद इंसानों के मांस खाने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद दोनों पति –पत्नी को नरभक्षी करार दिया गया था.
वहीं अदालत में दपंत्ति ने जज के सामने अपना जुर्म कबूला था. अदालत में सुनवाई के दौरान इन दोनों ने कोर्ट को बताया था कि दोनों ने मिलकर करीब 30 महिलाओं की हत्या की थी. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी करार कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा काटने के दौरान ही दोनों की जेल में मौत हो गई थी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo