रांची: झारखंड में हेमंत सरकार की मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रस्साकसी जारी है. इस बीच राजधानी से बड़ी खबर रही है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की है.
इस मुलाकात के बाद ये तय माना जा रहा है कि बहुत जल्द झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. आपको बता दे कि दो बार सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली का दौरा कर कांग्रेस आलाकमान से मिल चुके हैं लेकिन बात नहीं बन पाई थी. ऐसे में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद कयासों का बाजार क बार फिर से गर्म हो गया है कि अब गठबंधन की सरकार में सबकुछ तय हो गया है और बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन चाईबासा के लिए निकल गए है. आपको बता दें कि चाईबासा में पत्थलगढ़ी का विरोध करने पर 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी.

