लेटेस्ट

Latest

मामूली विवाद के बाद किशोरी को जिंदा जलाया, मौत

Teenager burnt alive after minor dispute, death

11 January 2020

/ by Uday Bharat

बलरामपुर. बलरामपुर कोतवाली देहात में मामूली विवाद के बाद एक 13 साल की किशोरी को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है. मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच खेल-खेल को लेकर हुए मामूली विवाद में पड़ोसी ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार है. पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना थाना कोतवाली देहात के सोनौडी ग्राम की है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम विश्राम चौरसिया के घर की तरफ से एक पत्थर रामू बढई के घर में लगे टीन की छत पर जाकर गिरा. गुस्से में रामू बढ़ाई विशांत चौरसिया के घर पहुंचा, उस समय विश्राम चौरसिया के घर में उसकी 13 साल की पुत्री वंदना चौरसिया और 5 साल की खुशबू ही मौजूद थी. रामू बढ़ई ने घर में पहुंचते ही किशोरी वंदना को
पीटना शुरू कर दिया. वंदना जब कमरे के अंदर भागी तो रामू बढई ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल उसके ऊपर डाल कर आग लगा दिया. किशोरी के जलते ही रामू बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर फरार हो गया.
इसे भी पढ़े: बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से 20 की मौत
घटना के समय वंदना चौरसिया का पिता विश्राम काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था तथा उसकी मां फूला देवी खेत में काम करने गई थी. वंदना की छोटी बहन 5 साल की मासूम खुशबू ने अपनी आंखों से इस पूरी घटना को देखा. जब वंदना की मां घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था दरवाजा खोल कर वह अंदर गयी तो वंदना का जला हुआ शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को.

मौके पर पहुंची पुलिस ने रामू बढ़ई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 5 साल की मासूम खुशबू ने बताया कि वह अपने बहन के साथ घर के आंगन में घरोंदा बना कर खेल रही थी तभी रामू उसके घर पहुंचे और उसकी बहन की पिटाई की और पहले मिट्टी का तेल डाला फिर माचिस से आग लगा दी. एसपी देव रंजन वर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मृतका के परिजनों से बातचीत की. एसपी ने बताया कि बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर यह घटना हुई है.
इसे भी पढ़े: झारखंड की सोरेन सरकार को खाली तिजोरी, राजकोष की स्थिति चिंताजनक
देव रंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी रामू बढई फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई हैं. उन्होने कहा कि शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. एसपी के मुताबिक पड़ोसी रामू बढ़ई ने अपने पड़ोसी विश्राम चौरसिया की पुत्री वंदना को मारा पीटा और क्रोध में आकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. जिससे मौके पर ही जलकर वंदना की मौत हो गई.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo