लेटेस्ट

Latest

CAA-NRC का CM ममता ने जताया विरोध, PM मोदी से मुलाकात के बाद धरने पर बैठीं

CM Mamta opposition to CAA-NRC, sits on dharna after meeting PM Modi

11 January 2020

/ by Uday Bharat

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच गईं.

राजभवन में औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ पीएम मोदी के समक्ष विरोध जताया.

हालांकि पीएम मोदी ने सीएम ममता से इस मुद्दे पर दिल्ली आकर बात करने को कहा है. पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद सीएम ममता बनर्जी सीएए और एनआरसी के विरोध में शामिल होने पहुंच गईं. 

असल में, धरना प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात की. ममता बनर्जी ने कहा, 'यह मेरा संवैधानिक कर्तव्य है कि हम देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का स्वागत करें. यह शिष्टाचार मुलाकात थी. बंगाल के मंत्री फ़िरहाद हाकिम ने प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट पर अगवानी की. मैंने बैठक में अपनी दो मांगों को रखा.'
ममता बनर्जी ने कहा, 'पहला हमने 28,000 करोड़ रुपये के बकाये का मुद्दा उठाया. केंद्र से 54,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद 28,000 करोड़ रुपये राज्य के हिस्सा का मिलना बाकी है. इसके अतिरिक्त 700 करोड़ रुपये का बकाया है जो चक्रवाती तूफान बुलबुल से निपटने के लिए मिलना था. यह राज्य का पैसा है. यह राज्य का अधिकार है कि उसे मिले. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि इस बार वह कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के साथ यहां आए, लेकिन यदि संभव हुआ तो वह दिल्ली में इस पर जरूर सोचेंगे.'

दूसरे, वह मेरे मेहमान हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह सवाल उठाना मेरे लिए सही था या नहीं, लेकिन मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम, बंगाल के लोग, सीएए, एनपीआर और एनआरसी की निंदा करते हैं. विरोध करते हैं. हम देश के किसी भी दो व्यक्तियों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं चाहते हैं और उन्हें अपनी मातृभूमि से दूर नहीं भेजना चाहेंगे. मैंने उनसे (प्रधानमंत्री) दृढ़ता से कहा है कि इस पर (सीएए) फिर से विचार किया जाए और इसे वापस लिया जाए. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और कोलकाता के मेयर और बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद खान ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात की.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo