रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी. इस मुलाकात में उन्होंने राज्य के प्रमुख विषयों पर पीएम मोदी के साथ विस्तृत चर्चा की.
इसे भी पढ़े: झारखंड की सोरेन सरकार को खाली तिजोरी, राजकोष की स्थिति चिंताजनक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास में केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जताई है. पीएम ने भी समन्वय पर जोर देते हुए इसके लिए राज्य को केंद्र से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है. उन्होंने बजट की तैयारियों को देखते हुए झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना का भी अनुरोध करते हुए इसके लिए केंद्रीय बजट में प्रस्ताव करने का अनुरोध किया.
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 11, 2020झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "सरकार के गठन के बाद मैं पहली बार पीएम मोदी से मिला. आने वाले दिनों में मैं एक बार फिर उनसे मिलूंगा और राज्य की समस्याओं को सामने रखूंगा. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी.


No comments
New comments are not allowed.