कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां के जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई जिससे उसमें सवार 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में 40 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर छिबरामऊ के घिलोई गांव के पास ये हादसा हुआ. टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों वाहन जल कर खाक हो गए.
इसे भी पढ़े: पूर्व CM रघुवर दास, पूर्व CS समेत कई आईएएस अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत
कन्नौज के जिलाधिकारी (डीएम) रविंद्र कुमार ने बताया कि यह बस यूपी के फर्रूखाबाद से जयपुर जा रही थी. टक्कर के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. दुर्घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 21 घायलों में से 13 को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में रेफर किया गया है.
CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिले के डीएम और एसपी को फौरन मौके पर जाकर राहत कार्य देखरेख का आदेश दिया है. साथ ही घायलों को तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.
मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलानAround 20 people feared killed in a massive fire that broke out following a collision between a bus and a truck near Chiloi village in UP's Kannauj.— Press Trust of India (@PTI_News) January 10, 2020
सीएम योगी की तरफ से मृतकों के परिवारवालों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को घटनास्थल पर जाने का तत्काल निर्देश मिले हैं. सीएम योगी ने घायलों का तत्काल इलाज कराने के निर्देश देते हुए पूरे मामले की डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
इसे भी पढ़े: PAK ने दागे मोर्टार, सेना के दो पोर्टरों की मौत मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है. डीजीपी ने कहा है कुछ यात्रियों कि घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं कई यात्री फंसे होने की आशंका है. हमारी कोशिश है कि सभी लोगों को बचाया जा सके. वहीं एडीजी जोन कानपुर को कन्नौज के लिए रवाना कर दिया गया है. एडीजी कानून-व्यवस्था को भी मामले पर नजर रखने के लिए के निर्देश दे दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2020
PM मोदी ने हादसे पर जताया दुख
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बस हादसे पर दुख जताया है. शनिवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है. इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

