लेटेस्ट

Latest

नेपाल भागने के फ़िराक में है शरजील इमाम, पुलिस ने मुखबिरों को किया एक्टिव

Sharjeel Imam is seeking to flee Nepal, police activated informers

28 January 2020

/ by Uday Bharat

पटना : मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली में जामिया इलाके में हिंसा के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाला शरजीम इमाम अब पुलिस से भागता फिर रहा है. 

शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जहानाबाद के काको में छापेमारी के बाद उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

नेपाल निकलने के फेर में है शरजील
पुलिस को शरलीज इमाम का लास्ट लोकेशन पटना में मिला है. इसको लेकर पटना पुलिस ने सब्जीबाग इलाके में छापेमारी भी की है. पुलिस को यह शक है कि शरजील पटना से नेपाल निकलने के फेर में लगा है. इसको देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में पुलिस को एक्टिव कर दिया है.

पटना, दिल्ली और मुंबई में रेड
शरजील इमाम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पटना, दिल्ली और मुंबई तक में छापेमारी कर रही है. 


भाई और 2 दोस्त हिरासत में
पुलिस ने शरजील के चचेरे भाई के साथ और 2 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस शरजील तक पहुंचने के लिए इन तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है.
पुलिस को यह शक है कि शरजील इमाम पटना या जहानाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा है. वहीं शरजील की मां ने कहा है कि मीडिया ने उनके बेटे के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है. पुलिस भी परिवार को परेशान कर रही है. यह उनके मानवाधिकारों का उल्‍लंघन है. मां ने बेटे से कहा है कि वह सरेंडर कर दे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo