रांची: झारखंड के पांच पूर्व मंत्रियों पर पीआईएल दायर किया गया है. ये पीआईएल झारखंड के हाईकोर्ट में दायर किया गया है.
ये पीआईएल आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर किया गया है. पीआईएल लूइस मरांडी, नीरा यादव, अमर कुमार बावरी, रणधीर सिंह और नीलकण्ठ सिंह मुंडा के खिलाफ दायर किया गया है.
पंकज कुमार ने ये पीआईएल दायर किया है. 2014 के मुकाबले अमर कुमार बावरी का 1118 फीसदी संपत्ति बढ़ा है. वहीं, नीरा यादव का 80 लाख से बढ़कर 3 करोड़ 65 लाख हो गया है. रणधीर सिंह का 78 लाख से बढ़कर संपत्ति 5 करोड़ 6 लाख हो गया है. वहीं, लुईस मरांडी का 9 करोड़ 6 लाख से बढ़कर 10 करोड़ हो गया. नीलकंठ मुंडा का एक करोड़ का बढ़कर चार करोड़ 35 लाख हो गया है.


No comments
New comments are not allowed.