लेटेस्ट

Latest

झारखंड में कांग्रेस को मिले मंत्रालय पर आरपीएन सिंह ने जताई खुशी, बोले- किसानों की कर्जमाफी हमारी प्राथमिकता

RPN Singh expressed happiness over the ministry that Congress got in Jharkhand, saying - debt waiver of farmers is our priority

29 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची:  झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट में सभी 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने विभागों के बंटवारा पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जो मंत्रालय कांग्रेस को मिले हैं वह सीधे जनता से जुड़ने वाले हैं. जनता के आंसू पोछने वाले हैं जनता को लाभ पहुंचाने वाले हैं.

आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मिल मंत्रालय का नाता गांव गरीब और रोजगार से है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की सरकार है तो मंत्रालय कांग्रेस की हो और जेएमएम का हो या आरजेडी के हो, हम सब का लक्ष्य है कि एक साथ मिलकर झारखंड के वासियों के लिए काम करें,और जो उन्होंने सपने देखे हैं उनका सम्मान करें.



किसानों की कर्जमाफी पर भी बोले
आरपीएन सिंह ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी हमारी प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के समय भी हमने कहा था कि इसको लेकर आंकड़े सामने लाने पड़ेंगे.
इसे भी पढ़े: बड़ा बाबू और चपरासी को घूस लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा
उन्होंने कहा कि कर्ज माफी को लेकर एक प्रोसेस होता है उसको पूरा करके ही निर्णय होगा. हमने बोला है कि राज्य के किसानों को राहत पहुंचाएंगे तो जरुर पहुचाएंगे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo