लातेहार: जिले में सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थ बड़ा बाबू संजय कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ अनुसेवक क्रिस्टोफर को भी गिरफ्तार किया गया. एसीबी की टीम ने बुधवार को कारवाई करते हुए 20 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा.
महुआडांड़ की रिटायर्ड एएनएम पेंशन बहाली के लिए परेशान थी. कई बार सिविल सर्जन कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था. सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक संजय कुमार सिन्हा 60 हजार रूपये रिश्वत लेकर ही काम करने को तैयार था. थक हारकर एएनएम ने इसकी शिकायत एसीबी की प्रमंडलीय पलामू शाखा में की थी. शिकायत को सही पाकर इस दिशा में कार्रवाई की गयी.
मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पलामू एसीबी की टीम ने बुधवार को महुआडांड़ सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत बड़ा बाबू संजय कुमार सिन्हा और अनुसेवक क्रिस्टोफर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.


No comments
New comments are not allowed.