पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रिटायर्ड डीएसपी पर महिला की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी डीएसपी फरार हो गया है.
डीएसपी का नाम उत्तम सिंह है. उस पर गिरिजा देवी नाम की महिला की हत्या का आरोप है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह का नाम लिया है. पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी लगी है कि महिला की हत्या कर शव को गंडक नदीं में फेंक दिया गया है.
जानिए पूरा मामला
बता दें कि यह मामला दिसंबर 2019 का है. रिटायर्ड डीएसपी पर एक महिला के बेटे ने उसे गायब करवाने और अन्होनी की आशंका जाहिर की थी. इस बाबत महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मलिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दी थी. बीते छह दिसंबर से महिला गायब है. उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा. मामला डीएसपी से जुड़ा है लिहाजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. महिला के बेटे ने कुछ ऑडियो के होने का दावा किया है. उसमें डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद पत्नी बनाने की बात कह रहे थे. इसी तरह कई आपत्तिजनक बातें डीएसपी की ओर से कही गयी हैं. पत्रकारनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपों के बात पुलिस ने जांच शुरू की.
पांच दिसंबर को हुई आखिरी बातचीत
बेटे के मुताबिक बीते पांच दिसंबर को दोपहर के वक्त उसने अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बातचीत की थी. इसके बाद छह दिसंबर की रात जब बेटे ने कॉल किया तो उसकी मां का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. छह तारीख को ही युवक ने जब घर में पता लगाया तो उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी के मोबाइल मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था.

अलमारी में रखी थी सीडी
युवक ने जब पत्रकारनगर थाना इलाके में स्थित अपनी मां के घर की अलमारी को खंगालना शुरू किया तो उसमें रखी एक सीडी मिली. सीडी में कुछ आवाज रिकॉर्ड थे. उसने उस सीडी को पुलिस के हवाले कर दिया है.
युवक ने जब पत्रकारनगर थाना इलाके में स्थित अपनी मां के घर की अलमारी को खंगालना शुरू किया तो उसमें रखी एक सीडी मिली. सीडी में कुछ आवाज रिकॉर्ड थे. उसने उस सीडी को पुलिस के हवाले कर दिया है.