कोलकाता: बसंत पंचमी के साथ ही वसंत के मौसम का आगमन होता है और पश्चिम बंगाल में इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. राज्य में इस त्योहार को सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. और इसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिखाता है कि इस दिन के लिए पुजारियों की कितनी मांग होती है.
एक वीडियो में कोलकाता के बेहाला इलाके में कुल लोगों के एक समूह को एक पुजारी को पूजा करवाने के लिए मनाते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो क्लिप में पुजारी को खींचते-घसीटते दिख रहे हैं बच्चे और महिलाएं
वीडियो क्लिप में महिलाएं और बच्चे पुजारी को पूजा करने के लिए खींचते और घसीटते देखे जा सकते हैं. पुजारी को उस दौरान यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वह 'उनके साथ नहीं जाएगा.' लेकिन अंतत: वह विरोध करना छोड़ देता है और पूजा कराने के लिए चला जाता है. इसी बीच किसी को पुजारी से कहते हुए सुना जा सकता है, 'सभी तैयारियां हो चुकी हैं.'
पुजारी जिसका नाम सामने नहीं आया है, उसे अंतत: एक कमरे में ले जाया जाता है जहां पर पहले से ही मूर्ती रखी हुई है और वीडियो का अंत लोगों के उत्सव मनाने और यह कहने के साथ होता है कि दरवाजा बंद कर लिया जाए ताकि पूजा खत्म होने से पहले पुजारी जा न सके.
https://www.facebook.com/100035856872470/videos/185586359313259/
पश्चिम बंगाल में सरस्वती का पूजा बिशेष महत्व
इस शुभ अवसर पर पुजारियों की बड़ी मांग को लेकर इस वीडियो ने कई लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है.

