लेटेस्ट

Latest

झारखंड: गढ़वा में चूहों के आतंक से महिला हुई बेहाल, घर में छाया मातम का माहौल

Jharkhand: Terror of rats in Garhwa leaves women unhappy, mourning in home

30 January 2020

/ by Uday Bharat

गढ़वा: चूहों के कारनामों से गढ़वा का एक परिवार इस कदर परेशान है कि घर में मातम का माहौल बन गया. दरअसल गढ़वा के नरही गांव निवासी संजली देवी के बक्से में बंद पड़े पचास हजार रुपयों को चूहों ने कुतर दिया.

दरअसल संजली देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं. उनके समूह का नाम रोशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह है, जिसकी वो अध्यक्ष हैं. सारा रुपया समूह का था, जिसे समूह की सदस्यों के बीच बांटना था.


लेकिन अब चूहों द्वारा पैसों को कुतर दिए जाने के बाद मुसीबत खड़ी हो गई है. संजली देवी ने बताया कि 23 जनवरी को सेंट्रल बैंक पुरैनी की शाखा से 95 हजार रुपये की निकासी की गई थी. निकासी करने के बाद 24 जनवरी को सदस्यों के बीच में 46 हजार रुपये का वितरण किया गया था.

वितरण के बाद शेष बचे 49 हजार रुपये को अपने घर में रखे एक बक्से में रख दिया था. सोमवार की शाम में समूह की सदस्य मनोरमा देवी पैसा लेने के लिये घर पहुंची थी. उनलोगों के आने के बाद जब उन्होंने बक्से को खोला तो देखा की रुपये को चूहों ने कुतुर दिया है. कुतरे गये नोटों में एक दो हजार का एवं शेष पांच सौ रुपये नोट था.
इसे भी पढ़े: झारखंड में कांग्रेस को मिले मंत्रालय पर आरपीएन सिंह ने जताई खुशी, बोले
गांव के लोग बताते हैं कि रुपयों को कुतरा हुआ देख संजली देवी के होश उड़ गये. वह दहाड़ मारकर रोने लगी. ग्रामीणों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया. संजली देवी इस बात को लेकर परेशान है कि सारे पैसे उसके नहीं थे, वह समूह की अन्य सदस्यों को पैसा कहां से देगी.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo