लेटेस्ट

Latest

कन्हैया कुमार को लिया गया हिरासत में, बेतिया DM ने की कार्रवाई

Kanhaiya Kumar taken into custody, Betia DM takes action

30 January 2020

/ by Uday Bharat

बेतिया: बड़ी खबर बेतिया के भितिहरवा गांधी आश्रम से है जहां जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार बेतिया के कुडिया में सभा करना चाहते थे. इसके लिए वे सबसे पहले भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे,वहां महात्मा गांधी को नमन कर सभा करने के लिए जाना चाह रहे थे. लेकिन डीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी थी.

बेतिया प्रशासन ने बुधवार को हीं कन्हैया की प्रस्तावित जनसभा के लिए अनुमति नहीं दी थी. इसकी जानकारी भी जिला प्रशासन ने आयोजकों को दे दी थी.

कन्हैया कुमार सीएए के खिलाफ जनसभा का आयोजन करनेवाले थे और उसके बाद पदयात्रा की शुरूआत करने वाले थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी. कन्हैया को आश्रम से बाहर जाने से रोक के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा किया. इसके बाद वे गांधी आश्रम के गेट से हीं अपने समर्थकों को संबोधित किया.

बेतिया पुलिस का कहना है कि कन्हैया की सभा की इजाजत नहीं है. इसलिए उन्हें भितिहरवा आश्रम में हीं डिटेन किया गया है. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo