लेटेस्ट

Latest

दुकान पर कचौड़ी खाने को लेकर हुए विवाद, युवक की गई जान

Controversy over eating kachori at shop, youth killed

05 January 2020

/ by Uday Bharat

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दुकान पर कचौड़ी खाने को लेकर हुए विवाद में एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक की नमकीन की दुकान पर कचौड़ी के दाम को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि युवक के सिर पर पड़ोसी दुकानदार ने डंडे से हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई युवक की मौत
घटना जिले के सूरतगढ़ के मुख्य बाजार की है. जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ का रहने वाला भीम कालवा अपने दो अन्य साथियों के साथ सुभाष चौक के नजदीक एक नमकीन की दुकान पर कचौड़ी खाने गया था. दुकानदार के साथ भीम की कचौड़ी के दाम को लेकर बहस हो गई. नमकीन शॉप संचालक ने उसे रुपए वापस देते हुए कचौड़ी देने से ही मना कर दिया. इसी बीच पड़ोसी मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले एक युवक ने विवाद के बीच में पड़ते हुए भीम कालवा के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे भीम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इसे भी पढ़े: TPC के सब जोनल कमांडर सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
आसपास के लोगों ने घायल भीम को राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पाकर मृतक के वार्डवासी पार्षद सहित अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी पाकर पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा भी मौके पर पहुंचे. वहीं सिटी पुलिस ने मामले को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली. इसे भी पढ़े: JJMP के चार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद मामला दर्ज करने की कार्रवाई के साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo