पलामू: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 4 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. वहीं इनके पास पुलिस ने हथियार भी बरामद किये है.
दरसअल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में कुछ नक्सलियों का जुटान हुआ है. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जेजेएमपी के चार नक्सलियों को धर दबोचा. बाधी गांव के जंगल से नक्सली विवेक यादव, विजय राम, राकेश यादव, और आशीष साव को एक देशी कट्टा और एक ज़िंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में नक्सलीयो ने बताया कि जेजेएमपी के एरिया कमांडर महेश भुइँया के लिए वे काम करते हैं.
रामगढ एवं चैनपुर थाना क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठे, क्रशर और ठेकेदार से लेवी माँगने और उनके मोबाइल नंबर जेजेएमपी के कमांडर महेश भुईया को उपलब्ध कराने का काम करते थे. इसे भी पढ़े: बीजेपी सांसद की धमकी के बाद ओवैसी ने कहा- मेरी हत्या कराना चाहता है RSS पलामू एसपी अजय लिंडा ने बताया कि जल्द ही नक्सलियों की गतिविधियों पर पूर्णतः लगाम लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

