लेटेस्ट

Latest

JVM पार्टी से निष्काशित किये जाने के बाद बंधु तिर्की ने दिया स्पष्टीकरण, आरोप को बताया साजिश

Bandhu Tirkey gave clarification after being expelled from JVM party, conspiracy to accuse him

21 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम के अंदर बवाल मचा हुआ है. पार्टी के विधायक बंधु तिर्की पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्काशित कर दिया गया है.

इधर बंधु तिर्की ने अपने लगे आरोप को पूरी तरह से निराधार करार दिया है. इस बावत बंधु तिर्की ने पार्टी के प्रधान महासचिव को पत्र लिखा है.



पत्र में बंधु तिर्की ने लिखा है कि पार्टी द्वारा मुझसे बीते 17 जनवरी को पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए स्पष्टकी मांगा गया.

इस संबंध में मैं आपको स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरे उपर लगाया गया आरोप पूरी तरह से राजनीतिक द्वेश से प्रेरित है. जिस फोटो के माध्यम से मेरे उपर आरोप लगाया गया है वह फोटो विधानसभा चुनाव के दौरान का नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव के दौरान है.
इसे भी पढ़े: DGP पर महिला सिपाहियों ने तान दी इंसास राइफल, कहा- टन्न से ठोक दूंगी
पत्र में कहा गया है कि फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि सभी लोग बिना गर्म कपड़े के है. जबकि विधानसभा चुनाव भीषण ठंड में संपन्न हुआ है. जिससे यह साबित है कि मेरे उपर लगाये गये आरोप पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo