लेटेस्ट

Latest

DGP पर महिला सिपाहियों ने तान दी इंसास राइफल, कहा- टन्न से ठोक दूंगी

Female soldiers on the DGP gave the INSAS rifle, said- will knock it off the tank

21 January 2020

/ by Uday Bharat

भागलपुर : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर भागलपुर में 2 महिला पुलिस वालों ने इंसास राइफल तान दी . यहीं नहीं महिला सिपाहियों ने कहा कि भागिएगा तो टन्न से इंसास से ही ठोक दूंगी.

दरअसल डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सोमवार सुबह मॉर्निग वॉक का ड्रेस पहन कर अकेले पुलिस लाइन जांच में पहुंच गए. इस दौरान डीजीपी ने बिना अपना परिचय दिए हथियार लिए दो महिला सिपाहियों से पूछा कि आपलोग इसे चला सकते हैं या नहीं. सिर्फ दिखाने के लिए हथियार तो नहीं हैं?

टन्न से इंसास से ठोक दूंगी
दोनों महिला सिपाहियों में एक अनुराधा ने कहा कि अभी तो हमलोग 45 राउंड गोली चला कर बांका से लौटे हैं. इस पर डीजीपी ने कहा कि अगर दोनों का हथियार लेकर भाग जाएंगे तो आप लोग क्या कीजिएगा. यह सुन दोनों महिला सिपाही आक्रोशित हो गईं और कहने लगीं कि हथियार लेकर भागिए तो दिखा देंगे...टन्न से इंसास से ठोक दूंगी. हथियार लेकर भागने की बात सुनकर महिला सिपाहियों को भय हो गया और तुरंत कंधे से इंसास निकाल कर डीजीपी पर तान भी दी.

इसके बाद डीजीपी ने दोनों महिला सिपाहियों को अपना परिचय दिया। इसके बाद दोनों महिला सिपाहियों ने जय हिंद बोल कर डीजीपी को सलाम किया. दोनों महिला सिपाहियों का हौसला देख डीजीपी गदगद हो गए और उन्हें शाबाशी देकर पैदल सार्किट हाउस लौट गए.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo