लेटेस्ट

Latest

CAA और NPR के विरोध में उतरीं मुस्लिम महिलाएं, हज भवन के पास दिया धरना

Muslim women protest against CAA and NPR, protest against Haj Bhavan

21 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कई जगहों पर लोग इसके खिलाफ आन्दोलन कर रहे है. बिहार में विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर बिहार बंद का आयोजन किया था. 

अब मुस्लिम महिलाएं भी इस कानून का जमकर विरोध कर रही है. दिल्ली के शाहीनबाग, पटना के सब्जीबाग़ और गया में महिलाएं इस कानून के खिलाफ रात दिन धरना दे रही है. 
इसे भी पढ़े: कांग्रेस नेता गुड्डू खान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में
अब झारखण्ड की राजधानी रांची में मुस्लिम महिलाएं इस कानून का विरोध कर रही है. वहाँ हज़ भवन के पास सैकड़ों की संख्या में महिलाएं इस कानून के खिलाफ धरना दे रही है. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की केंद्र सरकार को इस कानून को वापस लेना होगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo