लेटेस्ट

Latest

उन्‍नाव में रेप पीड़िता मामला, दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

Rape victim case in Unnao, Death in Safdarjung Hospital, Delhi

07 December 2019

/ by Uday Bharat


नई दिल्ली : उत्‍तर प्रदेश के उन्नाव में आग के हवाले की गई रेप पीड़िता की शुक्रवार देर रात 11.40 बजे दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में कार्डियक अरेस्‍ट से मौत हो गई. युवती को गुरुवार शाम एयरलिफ्ट करके लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल से दिल्ली लाया गया था. दिल्ली एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल तक ऐम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. डॉक्टरों ने बताया था कि पीड़िता का शरीर 90 पर्सेंट तक जल चुका है.

सफदरजंग अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ‘हमारे बेहतर प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका. शाम में उसकी हालत खराब होने लगी। रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया. हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की पर 11.40 मिनट पर उसकी मौत हो गई.' पीड़िता के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.



बता दें कि उन्नाव के बिहार थानांतर्गत रेप पीड़िता (20) को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने जिंदा जला दिया था. घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता ने थाने में शिकायत कर बताया था कि शिवम त्रिवेदी नाम के शख्स ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर रायबरेली ले जाकर रेप किया. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि त्रिवेदी ने मोबाइल में उसका विडियो बना लिया था. विडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार रेप करता रहा. युवती ने कहा कि शिवम ने कई शहरों में ले जाकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन शिवम नहीं माना. युवती को जलाने वाले एक अन्‍य आरोपी ने भी उससे रेप किया था जो कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. 

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo