लेटेस्ट

Latest

Jharkhand results पर आया PM नरेंद्र मोदी का ट्वीट, जानिए क्या कहा

PM Narendra Modi's tweet came on Jharkhand results, know what said

23 December 2019

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं. सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में जीतता दिखाई दे रहा है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रिंत मुद्दे उठाती रहेगी. प्रधानमंत्री ने कहा, ''हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई. उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं. पीएम मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की.

दूसरी ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान भी सामने आया है. पढ़े:राज्य में नया अध्याय शुरू, साईकल चला हेमंत सोरेन ने जताई खुशी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुये पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है.
शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ''हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, ''भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी.
अमित शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुये कहा, ''सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन. उल्लेखनीय है कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुये चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है. भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo