लेटेस्ट

Latest

झारखंड चुनाव: सीएम रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

Jharkhand elections: CM Raghuvar Das resigns to Governor Draupadi Murmu

23 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड के चुनावी नतीजों का रुझान आने के बाद सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया. वह शाम करीब 8 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. इससे पहले, रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा था, 'झारखंड की जनता के जनादेश को नमन. झारखंड के विकास के लिए सदैव काम करता रहूंगा, यही मेरा संकल्प है. सभी मतदाताओं और कार्यकर्ता साथियों का आभार.'
                  पढ़े: BJP को झारखंड का झटका, दिल्ली और बिहार चुनाव पर भी पड़ सकता है असर
इस्तीफे के बाद सीएम रघुवर दास ने कहा, 'राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. बीजेपी और हमारी अपेक्षा के अनुरूप जनादेश नहीं मिला. हमने पांच साल में राज्य में विकास किया. हम हार की समीक्षा करेंगे.' उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके गठबंधन को जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि विकास के काम को नई सरकार आगे बढ़ाएगी.


JMM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के बाद सोमवार को वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों/परिणामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल होता दिख रहा है. अब तक के रुझानों में जेएमएम झारखंड की सबसे पार्टी बनकर उभर रही है. जेएमएम को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं बीजेपी 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.


उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोटिंग हुई. एक तरफ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन चुनाव मैदान में था तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी चुनाव लड़ रही थी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo