लेटेस्ट

Latest

विधायक की स्कूटी का कटा 6300 रुपये का चालान, प्रियंका गांधी थीं सवार

MLA's scooty challan of Rs 6300. Priyanka Gandhi was a rider

29 December 2019

/ by Uday Bharat

लखनऊ: लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जाने वाले कांग्रेस नेता की स्कूटी का 6300 रुपये का चालान काट दिया है. दरअसल, कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर की स्कूटी पर सवार होकर प्रियंका गांधी शनिवार की शाम को पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं.


कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे स्कूटी
स्कूटी चलाने वाले कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर और प्रियंका गांधी, दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था. इसके लिए उनका 6300 रुपये का चालान काटा गया है.

पुलिस ने काफिला रोका तो स्कूटी पर सवार हो गईं थी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी शनिवार को पूर्व IPS अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थीं तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने मंजिल पर पहुंचने के लिए स्कूटी पर बैठकर यात्रा की. फिर कुछ दूर पैदल चलीं और पूर्व अधिकारी के घर पहुंच गईं. इसे भी पढ़े: पुलिस पर प्रियंका ने लगाया आरोप, बोलीं- महिला अधिकारी ने गला पकड़ा और धक्‍का दिया नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी एसआर दारापुरी को गिरफ्तार किया गया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo