रांची: शपथ लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन में आ गए. पत्थलगड़ी मामले में देशद्रोह का केस झेल रहे हजारों लोगों को राहत देते हुए केस वापस लेने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही 6 जनवरी से 8 जनवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.
सीएनटी और पत्थलगड़ी मामले में दर्ज एफआईआर होंगे वापस
हेमंत कैबिनेट ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) और पत्थलगड़ी मामले में दर्ज एफआईआर वापस लेने का निर्देश दिया है. साथ ही खाली पड़े सरकारी पदों को भरने का भी निर्देश दिया है. नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने को कहा गया है. ठंड को लेकर सभी उपायुक्त तथा निगम के आयुक्त से जल्द गरीबों के बीच कंबल, टोपी और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया है. झारखंड के प्रतीक चिन्ह को नए स्वरूप देने का भी निर्देश दिया गया है. अनुबंधकर्मियों और छात्रवृति के लंबित भुगतान को जल्द देने निर्गत करने का आदेश दिया गया है.
इसके लिए स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर चुना गया. इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. 6 जनवरी को विधायकों का शपथ ग्रहण होगा और 7 को विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा. 7 को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इस सत्र में वित्तीय वर्ष 19-20 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा.

