लेटेस्ट

Latest

गिरिराज का हमला, देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं राहुल

Giriraj's attack, Rahul wants to wage civil war in the country

26 December 2019

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, राहुल गांधी, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है. बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने कहा कि ये लोग वह करना चाहते हैं, जो मुगल और अंग्रेज भी अपने शासनकाल में नहीं कर सके.ये भी पढ़े: झारखंड में हार, दिल्ली में बीजेपी बदलेगी रणनीति!



न्यूज एजेंसी से बातचीत में केंद्रीस मंत्री ने कहा, 'मुगल और अंग्रेज भी जो नहीं कर सके, राहुल गांधी, कांग्रेस, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और ओवैसी वह करना चाहते हैं. वे भारत को बांटना चाहते हैं. वे भारत में गृह युद्ध चाहते हैं.'
गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे मौके पर आया है, जब गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता लोगों को भ्रमित कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
लेफ्ट समर्थित संगठनों पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा था कि अब समय आ गया है कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को हराया जाए. इससे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी लोगों को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 को लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo