लेटेस्ट

Latest

चुनाव से पहले लाखों रूपये बरामद, जांच जारी

Lakhs of rupees recovered before election. investigation continues

06 November 2019

/ by Uday Bharat



Reported By Abhay Tiwari 

गढ़वा : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी 24 दिन बाकी है,उधर किसी पार्टी द्वारा उम्मीदवारी भी तय नहीं कि गयी है, लेकिन राज्य में रुपया बरामद होना शुरू हो गया.
गढ़वा में दो गाड़ियों से साढ़े सोलह लाख रुपया बरामद किया गया. चुनाव के मद्देनजर मेराल पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दरम्यान एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 15 लाख जबकि एक कार से डेढ़ लाख रुपया बरामद किया गया. पुलिस की माने तो यह रुपया चुनाव में उपयोग के लिए है या किसी का निजी है इसकी जांच की जा रही है.



जानकारी अनुसार मजिस्ट्रेट विकास पांडेय व पुलिस के जवानों ने नकद पैसे ले जाते स्कॉर्पियो और कार थाने में रखा है. नगद पैसा कहां और क्यों ले जा रहे थे. इसका सही जवाब कैश ले जाने वाले भी नहीं दे पाए. नकद पैसा पकड़े जाने की सूचना मजिस्ट्रेट ने तत्काल डीडीसी को दी. डीडीसी के निर्देश पर मेराल बीडियो मनोज कुमार तिवारी थाना पहुंचकर पूछताछ की. पैसा स्कॉर्पियो में एक काले बैग में पीछे रखा था. रुपए की बरामदगी के बाद बीडियो मनोज कुमार तिवारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद ऑब्जर्वर व डीडीसी मेराल पहुंचकर अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है.

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में इतनी बड़ी रकम देख प्रशासन को कुछ और ही आशंका है. लेकिन मामले की फिलहाल जांच चल रही है. एक अन्य कार से भी डेढ़ लाख रुपए बरामद किया गया है उसकी भी जांच पड़ताल चल रही है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo