छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके में झारखंड का चुनाव दल भटक कर पहुँच गया. मतदान दल के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन समेत अन्य चुनावी सामग्री मौजूद हैं. जिन्हें प्रशासन वापस झारखंड भेजने की तैयारी कर रहा है.
जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार दोपहर 12 बजे सेना के हेलीकाप्टर झारखंड के मनिका विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 073 के लातेहार से 18 सदस्यीय मतदान दल को मतदान केन्द्र महुआडांड चटकपुर ले जा रहा था. जहां रास्ता भटक कर सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला पहुच गया.
वहीं अचानक हेलिकॉप्टर को गांव में
उतरता देख ग्रामीणों में पल भर के लिए अफरा तफ़री की स्थिति निर्मित हो गई.
हेलिकॉप्टर मतदानकर्मियों को यहां छोड़कर वापस चला गया. मतदानकर्मीयों के
पास EVM मशीन और अन्य चुनाव में उपयोग होने वाली सामग्री मौजूद है.
वहीं इसकी सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर तत्काल छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग से बात कर झारखंड चुनाव दल को हेलीकॉप्टर से झारखंड भेजवाने की बात किए. जिसके 2 घंटे बाद झारखंड से फिर सेना की हेलीकॉप्टर भैसामुंडा सत्तीपारा वापस पहुच कर चुनाव दल को अपने साथ ले गया. वही जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए झारखंड चुनाव दल के सदस्यों ने खुब तारीफ की.
झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है. जिसके लिए संवेदनशील इलाकों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदानकर्मियों को पहुंचाया जा रहा है.


