लेटेस्ट

Latest

कार से मिला 21 लाख मूल्य की विदेशी मुद्रा, पुलिस ने किया जप्त

21 lakh foreign currency worth car, police seized

29 November 2019

/ by Uday Bharat


तमाड़ : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रुपया मिलने का सिलसिला जारी है. इसी दौरान गुरुवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के डोरिया मोड़ पर वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार जेएच 05 बीएन 0728 से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त किया गया. जमशेदपुर नंबर की डिजायर कार है. इससे जब्त विदेशी मुद्रा का भारतीय मूल्य 21 लाख रुपये आंका गया है
इसमें बहरीन की मुद्रा 675 दीनार, 90 यूरोपीयन डॉलर, 2250 इंडोनेशिया मुद्रा समेत कुल विदेशी मुद्रा 9650 जब्त की गयी है. कार में जमशेदपुर स्थित ‘यूएइ एक्सेंज एंड फाइनेंस सर्विस लिमिटेड’ के लोग सवार थे. कार को जब्त कर उसमें सवार लोगों को तमाड़ थाना लाया गया, जहां आयकर विभाग के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo