लेटेस्ट

Latest

कोयल नदी किनारे 700 मीटर में सजा सैकड़ों रंगोली, रंगोली बना मतदाताओं को किया गया जागरूक

Hundreds of Rangoli decorated in 700 meters along the river Koyal. Rangoli made voters aware

07 November 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर पलामू जिले के मेदनीनगर स्थित कोयल नदी तट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. गिरवर स्कूल के समीप कोयल नदी पुल से लेकर शिबाला घाट तक प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों में रंगोली सजाकर मतदाता व भविष्य के मतदाताओं को जागरूकता हेतु प्रेरित किया. 700 मीटर की दूरी में निरंतर रूप से 36 टीमों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित सैकड़ो रंगोली बनाया और विभिन्न स्लोगन व लोगो के माध्यम से मतदान में वृहतर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की. प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल, भारत स्काउट एंड गाइड, आंगनबाड़ी सेविका, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्वयंसेवी संगठन के लोगों ने अबीर-गुलाल आदि विभिन्न रंगों से भिन्न-भिन्न आकृतियां बनाई.


विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

रंगोली बनाने में  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी टीम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया. इसमें बाल विकास परियोजना- चैनपुर, ब्राह्मण हाईस्कूल-मेदिनीनगर तथा जवाहर नवोदय विद्यालय-डालटनगंज की टीम को  पुरस्कृत किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने शिल्ड और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं जेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल, सर्वोदय बालिक उच्च विद्यालय की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल की अमिता पांडेय एवं पुनम तिवारी को उत्कृष्ट "स्लोगन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया. अमिता एवं पुनम द्वारा स्लोगन में यह बोला गया था कि-
  "मंदिरों में हो यह आरती, मतदान करें हर भारती. मस्जिदों में हो यह आजान, मतदान करें हर इंसान. गुरुद्वारों में गूंजे यह वाणी  हर बंदा बोले मतदान की जुबानी. चर्च में दी जाए यह शिक्षा, मतदान प्रभु यीशु की इच्छा. हर समझदार की यह पहचान, मतदान करें हर इंसान, तो सब साथ मिलकर बोलिए सबसे पहले वोट डालेगा, तब घर में चूल्हा जलेगा."

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रंगोली का किया अवलोकन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने 700 मीटर में बने रंगोली का अवलोकन किया. साथ ही  प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु इस कार्य के लिए सराहना की. रंगोली के अवलोकन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह, स्वीप कोषांग के प्रभारी शत्रुंजय कुमार, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, स्वीप के डिस्ट्रिक्ट आईकॉन शैकत चटोपाध्याय आदि पदाधिकारी भी थे. वहीं रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में आशा शर्मा, मुनमुन चक्रवर्ती और संजीत प्रजापति थे.


मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रोत्साहित: उपायुक्त

रंगोली प्रतियोगिता के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने  के उद्देश्य से 700 मीटर में रंगोली बनाया जाना बड़ी बात है. रंगोली के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है. प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता का जो संदेश दिया है, निश्चित रूप से इससे पलामू का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा. लोकतंत्र की सफलता के लिए जनता की जागरूकता बेहद जरूरी है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo