लेटेस्ट

Latest

'इनोवा' में बरामद लाखों रुपए, जाँच में जुटी पुलिस

Millions of rupees recovered in Innova. police engaged in investigation

08 November 2019

/ by Uday Bharat
गढ़वा : शहर थाना क्षेत्र के तिलदाग गाँव स्थित चेक पोस्ट से पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाडी से 5 लाख 55 हजार रूपये बरामद किया है. कुछ दिनों पहले भी वाहन चैकिंग के दौरान 16 लाख रुपये मिले थे. हालांकि, उस पर जांच चल रही है. दरअसल झारखण्ड में चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.
बताया जा रहा है कि यह पैसा अम्बिकापुर के लालजी सोनकर का है जो फलों का कच्चा बिजनेस करते हैं. गाड़ी मालिक लालजी सोनकर ने बताया कि वे प्रतिदिन गढ़वा और डाल्टनगंज में अपना फल भेजते हैं. और हर 15 दिन में वे खुद पैसे की वसूली करते हैं.


इसी को लेकर वे डाल्टनगंज से पैसा वसूली करके लौट रहे थे. तभी तिलदाग में लगे चेक पोस्ट के पास उनके वाहन की चेकिंग की गई. श्री सोनकर ने कहा कि दुकानदारों से पैसे वसूली की रशीद भी उनके पास है.
इधर प्रशासन मामले की जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई वक्तव्य प्राप्त नहीं हो सका था.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo