Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा: विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा पार्टी ने प्रत्याशीयों के नाम की घोषणा की है.
वीरेन्द्र साव 11 नवंबर, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सोबरा बीबी 13 नवंबर और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजन मेहता नौ नवंबर को नामांकन करेंगे.
उक्त जानकारी संजय कुमार गौतम ने सोमवार को कृष्णा हरि होटल में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में वीरेन्द्र साव, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सोबरा बीबी और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में राजन मेहता को प्रत्याशी बनाया गया है. पार्टी पुरे मजबूती से सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के नामांकन में विधानसभा के सभी बूथ कार्यकर्ता भाग लेगे. उसके अलावे वीरेन्द्र साव के चहेते और बसपा को चाहने वाले लोगों को नामांकन में शामिल होने की अपील की है.