पलामू : मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत जीवन ज्योत की टीम ने सोमवार को संतोष राम, बारालोटा निवासी जो कैंसर से पीड़ित है उनके लिए रहनुमा बनकर सामने आए.
जीवन ज्योत ने बताया की, कैंसर पीड़िता का परिवार अत्यंत गरीब हैं. उनके पिताजी ब्राइटलैंड निजी स्कूल में बस चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. उनका इकलौता पुत्र संतोष राम जो कि कैंसर से पीड़ित हैं. उनके पुत्र को कैंसर की बात जब उनके पिताजी को ज्ञात हुआ तो ऐसा लगा जैसे मानो घर में पहाड़ सा टूट पड़ा हो.
जब इस तरह की सूचना जीवन ज्योत टीम के युवाओं को प्राप्त हुआ तो टीम के सभी युवाओं के द्वारा अमल में लाते हुए संतोष राम का आयुष्मान कार्ड बनवा कर तत्काल दिया गया और साथ ही रांची स्थित अब्दुल रजाक मेमोरियल हॉस्पिटल में भी भेजा गया, ताकि उनका बेहत्तर इलाज हो सके.
इलाज के अभाव जूझता और आर्थिक तंगी को झेलता इस परिवार को जीवन ज्योत टीम के सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद भी प्रदान किया गया. साथ ही टीम के युवाओं के द्वारा बताया गया कि "यह हम लोगों के लिए स्मरणीय पल है. पहली बार हम लोग नवरात्रि दशहरे के उपलक्ष में किसी को जीवनदान देने का प्रयास किया हैं".
कैंसर पीड़ित संतोष राम की आर्थिक मदद के दौरान जीवन ज्योत टीम के संस्थापक दुर्गेश सिंह, प्रदीप जयसवाल, ओम प्रकाश चौहान, जितेंद्र कुमार, विनोद मेहता, आशीष कुमार, मुन्ना कुमार, जितेंद्र ठाकुर, सतीश तिवारी, अभिनंदन कुमार, शंभू मेहता, देवेंद्र कुमार, विवेक सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित थे.